जी हुजूर मिलेगा लड्डू जरूर
यह विडम्बना कब होगी समाप्त
आज ग्वालियर में मुख्यमंत्री आ रहे है और उनके आने की तैयारियों में सारे विभाग लगे हुए है। विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी डरे हुए भी है। यह सब डर केवल काम चोरी के नतीजे के कारण हो रहा है। अब तक कोई काम विभाग की ओर से किया गया होता तो शायद मुख्यमंत्री जी के पीछे जी हुजूरी करने वाले दिखाई नहीं देते।
गड्ढा निर्माण विभाग का हाल- मंत्री जी के आने जाने कि प्लानिंग पहले से ही कर ली गई है। चलो भाई कोई बात नहीं प्लांनिंग तो होनी चाहिए लेकिन यहां का नजारा तो दूसरा है। मंत्री जी जिस रास्ते से आएंगे उसकी मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है जिससे असलियत सामने ना आ सके। गड्ढा निर्माण विभाग सड़क मार्ग में आने वाले गड्ढा को भरने में लग गया है। रोड के चारों ओर चूने डाले जा रहे है।
बिजली गुल विभाग- रात दिन बिजली का रोना रो रहा है शहर लेकिन उसे इस समस्या से निजात दिलाने वाला कोई नहीं है। जानते है न कि आज मंत्री जी आ रहे है कुछ पल के लिए बिजली समस्या से मुक्ति मिलेगी और उनका मंच तो बिजली कटौती से तो बचा ही रहेगा।
नगर गंदगी निगम- अरे भाई, मंत्री जी आ रहे है और बड़ी ही मुस्तैदी के साथ ही मैदानों की सफाई चल रही है। लेकिन आप यह मत समझिए कि आप के वार्ड की सफाई हो जाएगी। गंदगी विभाग केवल अपने लोगों का ध्यान रखता है। मैदानों पर जाए तो सारे सफाईकर्मियों की फौज लगी है। टेंट तो वाटरफ्रुफ लगे है कि कहीं मंत्री जी बारिश के मौसम में गिले ना हो जाए। ध्यान तो आने वाली पब्लिक का भी रखा गया है। लेकिन इन्हे केवल लॉली पॉप देकर फु सलाने का काम किया गया है।
पॉलिस करो विभाग- पॉलिस करो विभाग आज पूरी मुस्तैदी से शहर में सुरक्षा पर नजर लगाए बैठा है। मंत्री जी की पॉलिस कैसे की जाए इसका पूरा ध्यान दिया गया है। ७०० से ८०० पुलिसकर्मियों को जनता की सुरक्षा करने के लिए लगाया गया है। अधिकारी तो मंत्री जी को पॉलिस करेगें। शहर में आपराधिक घटना होती रहे इससे इस विभाग पर असर नहीं पड़ता है। मंत्री जी को भ्रम में डालने के लिए तो हौवा दिखाना पड़ेगा ही।
भीड़-भाड़ बढ़ावो विभाग- चिंता करने की जरूरत नहीं है मंत्री जी जिस रास्ते से आएंगे वहां ट्रैफिक नहीं मिलेगी। और सभी चौराहों पर भी ट्रैफिककर्मी नजर आएगें। एक दिन पहले ट्रैफिक को आपरेट करने के लिए प्रैक्टिस की जा चुकी है। जब मंत्री जी चले जाएगें तो आप भीड़ भाड़ में टक्कराते रहना इससे विभाग को फर्क नहीं पडऩे वाला है।
बस हो चुका आज अपना शहर साफ, सुंदर व स्वच्छ दिखेगा लोग सोच रहे है। घोषणाओं की क्रीम तो बरसेगी ही इसलिए विभागों ने क्रीम हार्वेसिटगं के लिए जुगाड़ कर लिया है।
No comments:
Post a Comment